नरेंद्र मोदी सरकार के 5 बजट, जानें क्या था इनमें खास
साल 2015-16 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब बजट 2020 शनिवार को पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट पहली फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। वैसे बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को इकनॉमिक सर्वे जारी किया जाएगा। इसके बाद शनिवार 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। छह साल के निचले स्तर पर पहुंची भारत की आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने के लिए ढांचागत सुधारों की दूसरी लहर की उम्मीद में एक फरवरी को पेश होने वाले बजट 2020-21 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आइए जानें मोदी सरकार के पहले 5 पूर्ण बजट के बारे में।।
मोदी सरकार का पांचवां बजट (2018-19)
इस बजट से पहले केन्द्र सरकार के सामने 8 राज्यों में चुनाव के साथ-साथ साल के अंत में लोकसभा चुनाव का सामना करने की चुनौती थी। लिहाजा, इस बजट को लोकलुभावन बनाते हुए सरकार के सामने अपनी फ्लैगशिप योजनाओं के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान करने की चुनौती थी। हालांकि बजट ने मध्य वर्ग को मायूस किया।