Delhi Assembly Election 2020: गोकलपुर विधानसभा सीट के बारे में पढ़ें सभी जरूरी बातें

 


Delhi Assembly Election 2020: गोकलपुर विधानसभा सीट के बारे में पढ़ें सभी जरूरी बातें


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में गोकलपुर सीट अहम रहेगी। यहां साल 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा होती है सभी पार्टियां वोट बैंक साधने में जुटी हुईं हैं। सभी पार्टियां जनता का भरोसा जीतने के लिए एक से बढ़कर एक घोषणा भीं कर रही हैं। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि गोकलपुर सीट के मतदाता इस बार किसे जीत दिलवाते हैं।


गोकलपुर सीट से फतेह सिंह मौजूदा विधायक हैं। आप के फतेह सिंह ने 2015 के चुनाव में 71240 वोट हासिल किए थे। जबकि भाजपा के रंजीत सिंह को 39272 वोट ही मिले थे। इस तरह फतेह सिंह ने 31938 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 


साल 2013 के चुनाव में रणजीत सिंह ने जीत हासिल की थी। भाजपा के रणजीत को इस चुनाव में 34888 वोट मिले थे। वहीं उनके विरोध में खड़े निर्दलीय सुरेंद्र कुमार को 32966 वोट मिले थे। रणजीत सिंह इस चुनाव को 1922 वोटों के अंतर से जीत गए थे। लेकिन यह अंतर 2015 के चुनाव में काफी बढ़ गया और उन्हें आप के उम्मीदवार ने हरा दिया।


गोकलपुर सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे -


फतेह सिंह (आप) - 71240 वोट
रणजीत सिंह (भाजपा) - 39272 वोट


गोकलपुर सीट पर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे -


रणजीत सिंह (भाजपा) - 34888 वोट
सुरेंद्र कुमार (निर्दलीय) - 32966 वोट