Budget 2020: पढ़ें क्या होता है Direct Tax

 


Budget 2020: पढ़ें क्या होता है Direct Tax


बजट आते ही कई बजट से जुड़े कठिन शब्द लोगों के सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक प्रत्यक्ष कर है। बजट के दौरान ज्यादातर सभी प्रत्यक्ष करों (Direct Tax) में होने वाले परिवर्तनों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 


प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)
प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) अप्रत्यक्ष टैक्स से अलग है। प्रत्यक्ष कर वह कर होता है, जो सीधा व्यक्ति से ही वसूला जाता है। प्रत्यक्ष कर में आम जनता से लेकर कॉरपोरेट दोनों शामिल होते हैं।


जानिए प्रत्यक्ष कर में क्या-क्या होता है शामिल


प्रत्यक्ष कर में कई तरह के कर शामिल होते हैं। इनमें से कुछ कर के बारे में नीचे जानकारी दे रहे हैं:


-इनकम टैक्स
-बिजनेस से आय पर लगने वाला टैक्स
-शेयर या फिर दूसरी संपत्तियों से आय पर लगने वाला टैक्स
-प्रॉपर्टी टैक्स